गोरखपुर में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद:लगातार बारिश को देखते हुए DIOS ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड पर लागू होगा
गोरखपुर में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कल यानी शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर और गांव के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद इस आदेश में सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और अन्य सभी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों के लिए यह छुट्टी लागू रहेगी। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है और रास्ते खराब हो गए हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। आदेश का पालन जरूरी जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का पालन किया जाए। अगर कोई स्कूल खुला पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)