गोरखपुर में स्काउट-गाइड शिविर:बच्चों ने बिना बर्तन के बनाया भोजन
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में गोला के नेवादा झुमिला बाजार स्थित यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने कैम्प क्राफ्ट, बिना बर्तन के भोजन तैयार करने, पायनियरिंग प्रोजेक्ट और गैजेट निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष रामनिरंजन दुबे और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष शाही ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार तंबू और कुकिंग का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. शाही ने सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान प्रशिक्षक राजू मौर्य, खुशबू गौंड और नीलम देवी ने बच्चों को महत्वपूर्ण कौशल सिखाए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)