गोरखपुर में स्कूली बच्चों को मदद:समाजसेवी ने बांटे बैग और स्टेशनरी, अधिकारियों ने की सराहना
गोरखपुर के बड़हलगंज ब्लॉक में उद्यमी और समाजसेवी सत्यप्रकाश तिवारी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने पिता की दी हुई सीख से प्रेरित होकर क्षेत्र के 350 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और पठन-पाठन की सामग्री (स्टेशनरी) वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। समाजसेवी सत्यप्रकाश तिवारी मूल रूप से बड़हलगंज के पोहिला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने गांव पोहिला स्थित प्राथमिक विद्यालय के 100 बच्चों और बीआरसी बड़हलगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय के 250 बच्चों (कुल 350 विद्यार्थियों) को स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, कॉपी, शार्पनर और इरेजर वितरित किए। इन दोनों ही स्थानों पर आयोजित वितरण समारोह में बार एसोसिएशन गोला के कोषाध्यक्ष मनीष राय उर्फ रज्जू राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़हलगंज के थानेदार अतुल श्रीवास्तव, बीआरसी स्थित विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी मनजीत राव और एडिशनल इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव ने शिरकत की और समाजसेवी के इस कदम की जमकर सराहना की। इस पुनीत अवसर पर संजय सिंह, राकेश यादव, कृष्णा साहनी, रोहित तिवारी, कुलदीप राय, जोखू राय, अरविंद तिवारी, राज नारायण तिवारी और सूरजदीप तिवारी सहित कई अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)