गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़:प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल; 2027 की दावेदारी को लेकर सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुई हाथापाई

Oct 03, 2026 - 15:44
0
गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़:प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल; 2027 की दावेदारी को लेकर सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुई हाथापाई
गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत कराया। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User