गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवा सम्मान:हॉस्पिटल ने मनाया 9वां वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित

Oct 12, 2026 - 07:51
0
गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवा सम्मान:हॉस्पिटल ने मनाया 9वां वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित
गोरखपुर में सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने शनिवार को अपना 9वां वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, तकनीशियनों और प्रबंधन टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान अस्पताल की उपलब्धियों को याद करते हुए उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अस्पताल की शुरुआत डॉ. ए.के. मल्ल, डॉ. विमलेश पासवान और श्रीमती प्रज्ञा आदिराज ने पूर्वांचल में गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। कर्मचारियों को मिले पुरस्कार एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ अवॉर्ड रानी सिंह, हर्ष कुमार पांडेय, डॉ. सैफ, जीनत जहां, गौरव सहानी और संध्या पासवान को मिला। क्विज प्रतियोगिता में अमरजीत सहानी, नेहा एंड्रयूज, रित्विक पांडेय, रोहित रजक और सोनी सिंह सम्मानित हुए। उत्कृष्ट कार्य के लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) विभाग को डिपार्टमेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया। ओटी इंचार्ज हृदय नारायण दुबे ने टीम के साथ पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, अविनाश खरवार, रितु विश्वकर्मा, शिवानी सिंह, विनय गिरी और सूरज कुमार गुप्ता को राइजिंग स्टार अवॉर्ड मिला। अस्पताल के निदेशक डॉ. ए.के. मल्ल ने कहा कि नौ वर्षों की यात्रा विश्वास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। भविष्य में चिकित्सा तकनीक और सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User