गोरखपुर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल:2-3 दिन गर्मी से राहत नहीं, 7-8 अक्टूबर को आंधी और हल्की बारिश के आसार
गोरखपुर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। आसमान साफ रहने से दिनभर तेज धूप निकली। सड़कों पर निकलते ही लोग गर्मी और पसीने से बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य चौराहों पर भीड़ कम रही। लोग धूप से बचने के लिए घरों और दुकानों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा में 80 से 90 प्रतिशत नमी के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक तेज धूप और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में तपिश, रात में हल्की ठंडक मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक, गोरखपुर में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री और रात का 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रात में तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। यह मौसम में बदलाव के शुरुआती संकेत हैं। 7-8 अक्टूबर को बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 7 और 8 अक्टूबर के आसपास आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, किसी बड़े बारिश सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में भारी बारिश की उम्मीद कम है। धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा मानसून मानसून की विदाई के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने और रात में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)