कानपुर में 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने काटा:2 दिन में बच्चे-किसान समेत 5 लोग घायल, नगर निगम के खिलाफ गुस्सा
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन महीनों में कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आईं। कहीं बच्चों को झुंड ने घेरकर काटा तो कहीं बुजुर्ग की जान चली गई। जाजमऊ में रविवार सुबह 11:30 बजे को घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने कूल्हे में काटकर घायल कर दिया। परिजन ने कांशीराम अस्पताल में इलाज कराया। जाजमऊ के पोखरपुर निवासी टेनरीकर्मी ताजीर हुसैन का नौ वर्षीय बेटा इरशाद रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दो बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने पीछे से उसे दबोचकर कूल्हे में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर दोनों बच्चे भाग निकले। वहीं छह-सात कुत्तों ने इरशाद को घेर लिया। शोर सुनकर लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को खदेड़ा। परिजन घायल बच्चे को कांशीराम अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद घर भेजा गया। अब पुरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। हाल में हुई घटनाएं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)