गोरखपुर में योगी ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना:40 कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराया और उपहार दिए

Oct 19, 2026 - 20:45
0
गोरखपुर में योगी ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना:40 कन्याओं के पांव पखारे, भोजन कराया और उपहार दिए
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र का नौ दिवसीय अनुष्ठान पूरा हुआ। नवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और लोकमंगल की प्रार्थना की। सुबह मंदिर कार्यालय परिसर में कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने करीब 40 कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उपहार दिए। इसके बाद सभी कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। शाम को शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सिद्धिदात्री की आराधना और आरती की गई। इसके साथ ही श्रीदुर्गासप्तशती और देवीभागवत का पाठ पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्र और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार उल्लास के साथ मनाने की अपील की। सुबह कन्याओं के पांव पखारे, अपने हाथों से कराया भोजन नवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर कार्यालय परिसर के प्रथम तल पर कन्या पूजन किया। यहां करीब 40 कन्याओं को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और उपहार दिए। जो कन्याएं उनके पास नहीं पहुंच पाईं, मुख्यमंत्री खुद उनके पास गए और उन्हें चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद उन्होंने सभी कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवमी और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सुरक्षा और गरिमा का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। मां सिद्धिदात्री की आरती के साथ अनुष्ठान पूरा गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में नवमी पर सुबह और शाम दोनों सत्रों में मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। इस दौरान श्रीदुर्गासप्तशती और देवीभागवत का सस्वर पाठ पूरा हुआ। गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडशोपचार पूजन भी किया गया। शाम को शक्तिपीठ के गर्भगृह में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सिद्धिदात्री की पूजा और आरती की। क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसी के साथ मंदिर में नौ दिनों से चल रहा शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User