झारखंडी महादेव मंदिर में 351 कन्याओं का पूजन:विधि-विधान से की गई देवी आराधना, विशाल भंडारे में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
मेरठ में दुर्गानवमी के अवसर पर सिद्धपीठ प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत औघड़ संजय नाथ योगी के नेतृत्व में 351 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने नौवें दिन महिषासुर का वध किया था। यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)