गोरखपुर मंडल को मिले नए AD हेल्थ:CMO का ट्रांसफर, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के SIC भी बदले गए

Oct 17, 2026 - 18:01
0
गोरखपुर मंडल को मिले नए AD हेल्थ:CMO का ट्रांसफर, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के SIC भी बदले गए
गोरखपुर में शनिवार को स्वाथ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। जिसके तहत अमेठी के गौरीगंज स्थित डिस्ट्रिक्ट कम्बाइंड हॉस्पिटल के SIC रहे डॉ. बद्री प्रसाद को प्रमोट करते हुए गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक (AD हेल्थ) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं CMO डॉ. राजेश झा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमोट करते हुए उन्हें DG हेल्थ एंड मेडिकल सर्विसेज में राज्य क्षय रोग अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि शासन की ओर से गोरखपुर में अभी किसी नए सीएमओ का नाम तय नहीं किया गया है, जिससे फिलहाल यह पद खाली रहेगा। डॉ. संजय को जिला अस्पताल के SIC की जिम्मेदारी मिली इसके अलावा शहर के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों को भी नए प्रशासनिक मुखिया मिले हैं। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. संजय कुमार वर्मा को गोरखपुर जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) का नया प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले जनरल सर्जन डॉ.आरडी रमन कार्यवाहक SIC की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने 17 अगस्त 2025 को ही ऑफिशियली ज्वाइन किया था। शासन के निर्देश के बाद सीनियारिटी के आधार पर एडी हेल्थ ने उन्हें SIC मनोनीत किया था। डॉ. शलभ मोहन महिला अस्पताल SIC बने वहीं कानपुर देहात सीएमओ दफ्तर में जिला लॉजिस्टिक अधिकारी रहे डॉ. शलभ मोहन को स्थानांतरण के बाद गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल का प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। उनसे पहले महिला अस्पताल के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार झा कार्यवाहक SIC केपद पर तैनात थे। उन्होंने 16 जुलाई 2026 को अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। पूर्व एसआईसी डॉ. जयकुमार के रिटायर होने के बाद डॉ. अनिल कुमार झा को इस पद पर नियुक्त किया गया। डॉ. जयंत कुमार का कार्यकाल पूरा इससे पहले गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक के रूप में डॉ. जयंत कुमार तैनात थे। जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होंने अप्रैल 2025 में ज्वाइन किया था। उससे पहले वे देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य के रूप में कार्यरत थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User