एमजी बिल्डर्स के निदेशक पर 80 लाख ठगी की एफआईआर:प्लॉट के नाम पर 10 लोगों से लिए रुपए, रजिस्ट्री नहीं की; रकम मांगने पर धमकाया
लखनऊ के विभूतिखंड में एमजी बिल्डर्स की निदेशक सुमिता मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ प्लॉट के नाम पर करीब 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपियों पर 10 लोगों से प्लॉट दिलाने के नाम पर रकम लेने और बाद में रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि रुपए वापस मांगने पर उन्हें धमकाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। 2022 में निवेश के नाम पर बुक कराए प्लॉट फतेहपुर के आलमपुर सतारा लंगर निवासी प्रियंका उमराव के मुताबिक, 2022 में एक रिश्तेदार ने उनकी मुलाकात एमजी बिल्डर्स के एजेंट प्रियांशु दीक्षित से कराई थी। प्रियांशु ने उन्हें निवेश के लिए प्लॉट खरीदने का सुझाव दिया। सहमति देने पर वह प्रियंका को विभूतिखंड स्थित कंपनी के कार्यालय ले गया। वहां उनकी मुलाकात निदेशक सुमिता मिश्रा और कर्मचारियों सुचित पांडेय, सौरभ, साक्षी, शशांक सिंह व हिमांशु शर्मा से हुई। आरोप है कि सभी ने उन्हें सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव में प्लॉट का नक्शा दिखाकर निवेश के लिए राजी किया। प्रियंका ने 10.11 लाख रुपये में प्लॉट बुक कराया। इसके बाद उनकीब रिश्तेदार रूबी ने 6.40 लाख, सुनीता राय ने 8 लाख, सोनिका ने 2.53 लाख और रश्मि ने 7 लाख रुपये में प्लॉट बुक कराया। सभी ने कंपनी में रकम जमा कर दी, लेकिन उनके नाम रजिस्ट्री नहीं की गई। अन्य लोगों से भी लाखों रुपए लिए पीड़ितों के मुताबिक, रायबरेली के बछरावां निवासी संजीव अवस्थी से 22.50 लाख, कृष्णानगर के मानस नगर निवासी राजेंद्र सिंह से 8.75 लाख, बलिया निवासी प्रेम जी से 7.80 लाख और अनिल कुमार से 6.49 लाख रुपये लिए गए। वहीं, सरोजनीनगर निवासी मीनाक्षी मिश्रा से 50 हजार रुपये लेने का आरोप है। पीड़ितों का आरोप है कि रकम जमा करने के बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं मिले। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो निदेशक और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रियंका, संजीव, राजेंद्र, प्रेम जी, अनिल कुमार और मीनाक्षी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर विभूतिखंड इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर निदेशक समेत सात लोगों के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)