गोरखपुर विश्वविद्यालय रोवर्स-रेंजर्स शिविर:नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को मिला प्रशिक्षण, नेतृत्व और सेवा भावना पर जोर
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन 15 अक्टूबर को हुआ। समापन सत्र अपराह्न तीन बजे विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोवर्स एवं रेंजर्स के संयोजक प्रो. शरद कुमार मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्रू और टीम लीडर्स भी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)