ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3500 रुपये हुआ:सीएम योगी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले प्रहरी सम्मानित

Oct 13, 2026 - 14:39
0
ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3500 रुपये हुआ:सीएम योगी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले प्रहरी सम्मानित
बागपत में ग्राम प्रहरियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की है। ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर भी विचार चल रहा है। मंगलवार को बागपत पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान जिलेभर से आए ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार, डीएम दिव्यांशु पटेल और एसपी पुणेंन्दु सिंह मौजूद थे। ग्राम प्रहरी गांवों में अपराध रोकने और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की मदद करते हैं। डीएम दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिले में ग्राम प्रहरियों के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने भी उनके योगदान की तारीफ की। मानदेय बढ़ने और सम्मान मिलने पर ग्राम प्रहरी आस मोहम्मद, राजू और विनय ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्हें उम्मीद है कि इससे आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में उन्हें और भी अधिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User