नगरा में नवदुर्गा महोत्सव:विधि-विधान से हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

Oct 13, 2026 - 14:39
0
नगरा में नवदुर्गा महोत्सव:विधि-विधान से हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
झांसी के ग्राम नगरा में श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के दर्शन के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिमा स्थापना के बाद से ही गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा पंडाल में जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम विधि-विधान से आरती और पूजा-अर्चना की जा रही है। समिति के सदस्यों के अनुसार, महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने में श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User