ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन:ईको गार्डन में सीएचओ का धरना जारी, वार्ता नहीं होने पर जताई नाराजगी
प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का ईको गार्डन में धरना सोमवार को भी जारी रहा। विभिन्न जिलों से सीएचओ राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन का दावा है कि कर्मचारियों के धरने में शामिल होने के कारण कई जिलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सीएचओ का कहना है कि ज्ञापन देने और धरना शुरू करने के बावजूद मुख्यमंत्री कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से अब तक ठोस वार्ता या लिखित जवाब नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक मानदेय से जुड़ी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीएचओ की समस्याओं पर समयबद्ध निर्णय होना चाहिए। संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित करना नहीं, बल्कि मांगों पर अधिकारियों से संवाद करना है। अब सीएचओ की निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)