पीलीभीत में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदर्शन:जेएनयू की छात्राओं के उत्पीड़न पर इस्तीफा मांगा, कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर उठाए सवाल

Oct 12, 2026 - 13:07
0
पीलीभीत में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदर्शन:जेएनयू की छात्राओं के उत्पीड़न पर इस्तीफा मांगा, कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर उठाए सवाल
पीलीभीत में बीजेपी महिला मोर्चा ने मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन पर जेएनयू की छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप है। सोमवार को महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में सांसद के इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा में दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी महिला सुरक्षा की बात करते हैं, पर उनकी पार्टी के सांसद पर जेएनयू की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। जिला मंत्री ऋचा पटेल ने कहा, कांग्रेस नेता संविधान की बात करते हैं, पर अपनी पार्टी सांसद की करतूत पर चुप हैं। 11 पीड़ित छात्राओं की शिकायत के बावजूद कांग्रेस का चुप रहना महिला सम्मान के दिखावे को साबित करता है। कार्रवाई न होने तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User