गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ:संकल्प सेवा शिविर के तहत बाल विकास विभाग ने दर्जन भर केंद्रों को जोड़ा
प्रतापगढ़ संकल्प सेवा शिविर के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सोमवार को मान्धाता ब्लॉक सभागार में आज सोमवार दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव और बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारियों ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया। गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई गाजीपुर केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीता पाण्डेय के केंद्र से जुड़ी गर्भवती महिला चांदनी सिंह पत्नी आशीष सिंह की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। चांदनी की गर्भावस्था का छठा माह चल रहा है। वहीं मान्धाता केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा शर्मा के केंद्र से जुड़े सात माह के बच्चे अनु, माता वंदना और पिता आशुतोष, का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेविका निधि सिंह, पूनम मौर्या और आशिफा परवीन की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर नीता पाण्डेय, पुष्पा शर्मा, सुमन धुरिया, मीना शर्मा समेत अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों का विधिवत सत्यापन किया गया और आवश्यक जानकारी व अभिलेखों का मिलान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)