'विकसित भारत' पर चित्रकला प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर उकेरी
देवरिया में 'सेवा संकल्प सुशासन अभियान' के तहत सोमवार को एक भव्य जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंडों से चयनित 90 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'विकसित भारत' रखा गया था। विद्यार्थियों ने अपनी कला के जरिए एक स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील भारत की शानदार तस्वीर कैनवास पर उकेरी। बच्चों के चित्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल भारत, कृषि विकास और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की झलक देखने को मिली। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर को विद्यालय स्तर से शुरू होकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित की गई थी, जहां से उत्कृष्ट बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने बच्चों की कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)