ग्रेनो वेस्ट में आज जलेगा 85 फीट का रावण:दादरी में 65 और साइट 4 में 70 फीट के पुतले भी तैयार
ग्रेटर नोएडा में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसके लिए रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ईकोटेक 12 में 85 फीट ऊंचा रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार हैं। इन्हें सात कारीगरों ने करीब 2 महीने में बनाया है। दादरी के अग्रसेन इंटर कॉलेज मैदान में 65 फीट ऊंचा रावण और 55 फीट ऊंचा कुंभकरण का पुतला जलाया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा कारीगर 25 दिन से इन्हें बनाने में जुटे थे। इस आयोजन पर समिति लगभग 50 लाख रुपये खर्च कर रही है। साइट 4 की रामलीला में 70 फीट का रावण, 65 फीट का कुंभकरण और 55 फीट का मेघनाथ का पुतला तैयार है। आज शाम शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम द्वारा रावण और अन्य पुतलों का दहन होगा। भीड़ के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)