ग्रेटर नोएडा में 10 साल से फरार चोर गिरफ्तार:11 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, 250 CCTV खंगाले गए

Oct 02, 2026 - 17:13
0
ग्रेटर नोएडा में 10 साल से फरार चोर गिरफ्तार:11 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, 250 CCTV खंगाले गए
करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर को ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखें पुलिस ने चोर के कब्जे से चोरी के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए है,इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक की सूचना इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से बीटा-2 पुलिस ने थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारमिन उर्फ शम्भू निवासी गली नंबर-2 बादशाह कॉलोनी, थाना दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 नेकलेस सोने के, 2 माथे का मांग टीका सोने के, 2 कानों के ऊपर की बारीक चेन सोने की, 2 पाजेब चांदी की, 2 सेम्पल चांदी की, 1 गले का हार चांदी का, 1 हाथ का ब्रेसलेट चांदी का, 4 बच्चों के हाथ के कड़े चांदी के और 4 बिछुए चांदी के बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करता था और चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर अवैध धन अर्जित करता था। पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर अल्फा-1 और अल्फा-2 में करीब 7-8 महीने पहले हुई चोरी की घटनाओं के अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की अन्य कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद ली थी। आरोपी पकड़ा न जाए उसके लिए कीपैड के फोन का इस्तेमाल किया करता था, गौतम बुध नगर पुलिस के अलावा इस आरोपी को कई अन्य जिलों की पुलिस भी तलाश कर रही थी। यह 2016 में जेल से बाहर आया था और उसके बाद से लगातार अलग-अलग जगह पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User