ग्रेटर नोएडा में चलती XUV कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते हादसा
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-12 में सोमवार को एक चलती XUV कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। फायर सर्विस को सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में गाड़ी में तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)