डॉल्फिन संरक्षण पर जागरूकता अभियान:पेंटिंग-स्लोगन प्रतियोगिता, छात्रों ने नदियों को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया
सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कॉन) ने राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस और वन्यप्राणी सप्ताह-2026 के अवसर पर गंगा डॉल्फिन (सूंस) के संरक्षण के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के सहयोग से पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और डॉल्फिन संरक्षण पर व्याख्यान आयोजित किए गए। स्कॉन के महासचिव डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि गंगा डॉल्फिन केवल एक जलीय जीव नहीं है, बल्कि हमारी पवित्र नदियों और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संकेतक है। जन सहयोगी इंटर कॉलेज मोढी की प्रधानाचार्य मंजू भदोरिया ने बताया कि नदियों में बढ़ते प्रदूषण के कारण यह प्रजाति लुप्तप्राय हो चुकी है। यदि डॉल्फिन सुरक्षित हैं, तो हमारी नदियां भी स्वच्छ हैं। राजकीय हाईस्कूल राजपुर की प्रधानाचार्य रीना यादव ने कहा कि 'प्रोजेक्ट डॉल्फिन' की सफलता स्थानीय समुदायों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर ही निर्भर है। इस दौरान शिक्षकों ने सभी छात्रों व नागरिकों से नदियों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)