ग्रेटर नोएडा में मसाला फैक्ट्री पर छापा:नवरात्रों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, मालिक पर FIR

Oct 11, 2026 - 10:47
0
ग्रेटर नोएडा में मसाला फैक्ट्री पर छापा:नवरात्रों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, मालिक पर FIR
जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रों के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटहेरा में धर्मेश इंडस्ट्रीज मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से 13 मसालों के नमूने जांच के लिए लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम को फैक्ट्री में 125 किग्रा मिर्च बीज, 1050 किग्रा हल्दी पाउडर, 315 किग्रा धनिया पाउडर, 525 किग्रा मिर्च पाउडर, 360 किग्रा धनिया के टुकड़े, 140 किग्रा साबुत हल्दी, 600 किग्रा धनिया की डंडी की भूसी, 180 किग्रा अन्य की डंडी मिर्च बीज, 100 किग्रा सोयाबीन की बड़ी, 300 किग्रा साबुत मिर्च, 2 किग्रा पीला रंग, 2 किग्रा लाल रंग और 60 किग्रा सरसों का तेल मिला। यह सभी मसाले बनाने में इस्तेमाल हो रहे थे। पीले, लाल रंग व भूसी जैसे मिलावटी सामानों सहित कुल 13 नमूने जांच को लिए गए। करीब 3759 किग्रा सामग्री सीज हुई। फैक्ट्री मालिक पर बिसरख थाने में FIR दर्ज हुई, लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी चल रही है। ओ पी सिंह, विशाल कुमार गुप्ता, विजय बहादुर पटेल, रविंद्र नाथ वर्मा, मुकेश कुमार और रितु सक्सैना इस कार्रवाई में शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी ऐसे ही जांच अभियान चलेंगे ताकि लोगों को शुद्ध खाने-पीने का सामान मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User