पेट्रोल पंप के खाते से 75 लाख की साइबर ठगी:जौनपुर में मालिक बनकर अकाउंटेंट को भेजे वॉट्सऐप मैसेज, दो खातों में ट्रांसफर कराए पैसे
जौनपुर में साइबर ठगों ने पेट्रोल पंप के बैंक खाते से 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने जलालपुर स्थित रत्नेश्वर महादेव फीलिंग स्टेशन के अकाउंटेंट सचिन मिश्र का वॉट्सऐप हैक किया और मालिक बनकर मैसेज भेजे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी की रकम में से 72 लाख रुपये दोनों बैंक खातों में होल्ड करा दिए गए हैं। पेट्रोल पंप की संचालिका स्नेहलता के मुताबिक, बुधवार को अकाउंटेंट सचिन मिश्र के मोबाइल पर एक व्यक्ति का वॉट्सऐप मैसेज आया। उसने खुद को पेट्रोल पंप का मालिक बताया और बैंक खाते में बची रकम के बारे में पूछा। इसके बाद उसने दो बार मैसेज भेजकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 75 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। वॉट्सऐप नंबर मालिक के नाम से सेव होने के कारण सचिन मिश्र को मैसेज पर भरोसा हो गया। उन्होंने ठग के निर्देश पर रकम ट्रांसफर कर दी। दो बैंक खातों में भेजे गए 75 लाख रुपये अकाउंटेंट ने पहले इंडसइंड बैंक के लखदातक एंटरप्राइजेज खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आईडीएफसी बैंक के दूसरे खाते में 45 लाख रुपये भेज दिए। इस तरह पेट्रोल पंप के खाते से कुल 75 लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने दोनों खाते फ्रीज कर 72 लाख रुपये होल्ड कराए घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालिका स्नेहलता ने गुरुवार को जलालपुर थाने और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी देवानंद रजक की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रकम प्राप्त करने वाले दोनों बैंक खातों को फ्रीज कराया। पुलिस ने दोनों खातों में कुल 72 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)