ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:29 पासबुक, 23 चेकबुक और 14 आधार कार्ड बरामद

Oct 11, 2026 - 19:16
0
ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:29 पासबुक, 23 चेकबुक और 14 आधार कार्ड बरामद
ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर 3 आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 29 पासबुक, 23 चेकबुक, 2 डेबिट कार्ड, 14 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 8 सिम कवर और 3 मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हाथरस के सासनी निवासी प्रेम, कुनाल और आतिश को गौर सिटी-2 स्थित भविष्य इंडिया टावर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी धोखाधड़ी से आधार और पैन कार्ड में पते बदलवाकर बैंक खाते खुलवाते थे। ये खाते साइबर ठगों को दिए जाते थे, जो इन्वेस्टमेंट, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसी ठगी में इनका इस्तेमाल करते थे। इसके बदले आरोपियों को 20% कमीशन मिलता था। कई राज्यों में ऐसी ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य ठगी के ठिकानों का पता लगा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User