सीतापुर में भीम आर्मी कार्यकर्ता सम्मेलन:जुटे संगठन के पदाधिकारी, समाज की एकता और अधिकारों पर जोर

Oct 11, 2026 - 19:16
0
सीतापुर में भीम आर्मी कार्यकर्ता सम्मेलन:जुटे संगठन के पदाधिकारी, समाज की एकता और अधिकारों पर जोर
सीतापुर में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिम्भरी में भीम आर्मी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने बहुजन समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने समाज की एकता, जागरूकता, संगठन की मजबूती और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी, जिला महासचिव विनोद गौतम, जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी, तहसील अध्यक्ष अनुपम गौतम, महोली तहसील संयोजक विनोद भारती, सर्वेश गौतम, धनपाल, अंकित भार्गव, आकाश जाटव, सोनू मास्टर और आनंद मोहन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में बहुजन समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User