ग्रेटर नोएडा में टाइफाइड को बताया किडनी फेल:अस्पताल पर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर FIR

Oct 14, 2026 - 17:01
0
ग्रेटर नोएडा में टाइफाइड को बताया किडनी फेल:अस्पताल पर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर FIR
ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल पर बच्चे के इलाज में गलत रिपोर्ट बनाने और जान जोखिम में डालने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर थाने में अस्पताल के प्रबंधक, डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दादरी निवासी वकील सचिन विधूड़ी ने 20 सितंबर 2025 को अपने बेटे सात्विक को बुखार होने पर डेल्टा वन के ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने ब्लड रिपोर्ट में बच्चे का क्रेटीन, पोटेशियम और सोडियम बढ़ा हुआ बताया, जिसे डॉक्टरों ने किडनी खराब होने की बात कहकर डायलिसिस जरूरी बताया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि डायलिसिस या इलाज न होने पर बच्चे का हार्ट फेल हो सकता है। घबराकर वे बच्चे को कैलाश अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने ग्रीन सिटी की रिपोर्ट देखकर बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी। नोएडा के कैलाश अस्पताल में दोबारा जांच हुई तो पता चला कि बच्चे को सिर्फ टाइफाइड बुखार था। उसकी रिपोर्ट में कोई और परेशानी नहीं थी। डॉक्टरों ने ग्रीन सिटी की रिपोर्ट को गलत बताया, जिससे गलत इलाज से बच्चे को खतरा हो सकता था। सूरजपुर थाना इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच करेगी और आगे कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User