गैंगस्टर अमित कसाना को 7 साल की सजा:17 साल बाद आया फैसला, नोएडा पुलिस टीम पर फायरिंग की थी
ग्रेटर नोएडा के दादरी में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गैंगस्टर अमित कसाना को 7 साल की सजा सुनाई गई है। रणदीप भाटी गैंग से जुड़े अमित कसाना ने 2009 में रिठौरी गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला किया था। बुधवार, 14 अक्टूबर को अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए अलग-अलग धाराओं में कुल 16 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2009 में दादरी क्षेत्र के रिठौरी गांव में पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई और लाठी-डंडों से हमला किया गया। मामले में दादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब 17 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। हत्या के प्रयास में 7 साल की सजा अदालत ने अमित कसाना को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। जुर्माना जमा नहीं करने पर आरोपी को 3 महीने 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले में प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, दादरी पुलिस और अभियोजन इकाई ने अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)