ग्रेटर नोएडा में वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार:12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दिल्ली-NCR में करते थे वारदात
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और हरियाणा से मोटरसाइकिलें चुराते थे। पुलिस ने प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को सेक्टर गामा-1 की ग्रीन बेल्ट के पास से पकड़ा। आरोपी रेकी कर मास्टर चाबी से मोटरसाइकिलें चुराते थे। पहचान छिपाने को चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर और एक बजाज पल्सर एनएस 125 है। तीन मोटरसाइकिलें गौतमबुद्धनगर, संभल और फरीदाबाद में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी हैं। बाकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी की गई थीं। पकड़े गए प्रबल यादव उर्फ प्रदीप (फिरोजाबाद निवासी, बिसरख जलालपुर) और सोहिल (राजस्थान के डींग निवासी) हैं। प्रबल पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के कई केस दर्ज हैं। सोहिल भी चोरी में शामिल रहा है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)