लखनऊ में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित:वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं ने प्रस्तुति दी
लखनऊ में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सद्भावना समिति की ओर से इस्माइलगंज स्थित होटल डायमंड पैलेस में सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुआ। इसमें इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक की महिलाओं ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित विधायक ओपी श्रीवास्तव राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके। विशेष अतिथि के रूप में सुनील त्यागी, सुशील बाचा, रामायण कवि, रूपा पाण्डेय, शिल्पा श्रीवास्तव, सिद्दीकी और अमित अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार ने किया। संस्था की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का वीडियो प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)