ग्रेटर नोएडा में12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान:डिप्रेशन से परेशान था, फूफा के घर आया था 3 दिन पहले

Oct 09, 2026 - 10:31
0
ग्रेटर नोएडा में12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान:डिप्रेशन से परेशान था, फूफा के घर आया था 3 दिन पहले
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 12वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर कर ली।बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और वह अपने फूफा के यहां पर आया हुआ था सुबह उसने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे थाना बिसरख पर पीआरवी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि Ace divono सोसाइटी में एक व्यक्ति द्वारा 12वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जानकारी कि गयी तो मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 36 वर्ष निवासी Ace divono सोसाइटी, थाना बिसरख मूल निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश के रुप में हुयी है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक डिप्रेशन में चल रहे थे। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ में नोएडा में रहते हैं लेकिन तनाव में ज्यादा होने की वजह से उनके फूफा ने उन्हें अपने घर बुला लिया था और वह तीन दिन पहले ही यहां पर आए थे।मृतक टेक जोन में कार्य करता था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User