प्रधानाचार्या को मिला स्टार एजुकेशन अवार्ड:सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए मीनाक्षी मित्तल सम्मानित
न्यू होराइजन स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल को सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ईएसएफई और टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित समारोह में उन्हें मुंबई के नेस्को में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व और विद्यालय में भारतीय संस्कृति, कला, रचनात्मकता तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के लिए दिया गया। मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि यह सम्मान न्यू होराइजन स्कूल के पूरे परिवार और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कृति का समन्वय विद्यार्थियों को संवेदनशील और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बधाई दी। विद्यालय परिवार ने इसे शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)