ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एंट्री को लेकर विवाद:डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर मारा; पुलिस ने हिरासत में लिया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया। एंट्री को लेकर हुए झगड़े में डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी में एंट्री को लेकर डिलीवरी बॉय और गार्ड के बीच बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि डिलीवरी बॉय ने गुस्से में गार्ड के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गार्ड के सिर से खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। उसका मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल गार्ड की शिकायत पर आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)