मां-बेटे की हाईटेंशन करंट से मौत:खेत में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए, 10 साल का था लड़का
चित्रकूट में कोतवाली कर्वी क्षेत्र की खोही चौकी के बालापुरमाफी गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खेत में काम करते समय हुआ हादसा मृतकों की पहचान अनिता देवी (35), पत्नी जगतपाल पटेल और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे हाईटेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। परिवार में दो बेटे और एक बेटी अनिता देवी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही शोक जताने वालों का तांता लग गया। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। गांव में शोक का माहौल एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से बालापुरमाफी गांव में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के दौरान भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)