गर्लफ्रेंड से अफेयर के शक में जीएनएम छात्र का किडनैप:कानपुर में फेयरवेल पार्टी में विवाद, सीनियर छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड ने 4 साथियों संग अगवा किया

Oct 13, 2026 - 21:12
0
गर्लफ्रेंड से अफेयर के शक में जीएनएम छात्र का किडनैप:कानपुर में फेयरवेल पार्टी में विवाद, सीनियर छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड ने 4 साथियों संग अगवा किया
कानपुर के पनकी स्थित नारायणा कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान एक छात्र को अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर जीएनएम के छात्र को कॉलेज के बाहर से जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में उसका मोबाइल फोन चेक किया और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारे। आरोपी छात्र को पनकी स्टेशन से चकरपुर की ओर सुनसान इलाके में ले गए। वहां आरोपियों के सिगरेट पीने के दौरान छात्र मौका पाकर कार से निकल गया और झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों के वहां से जाने के बाद वह बाहर निकला और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो बनाने को लेकर विवाद मसवानपुर के शिवनगर निवासी मो. जाहिद पनकी स्थित नारायणा कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा है। उसके मुताबिक, शनिवार रात कॉलेज में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उसे स्नैक्स लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्टी में कॉलेज की एक सीनियर छात्रा वीडियो बना रही थी। छात्र ने उससे वीडियो बनाने के दौरान थोड़ा हटने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कॉलेज के बाहर बुलाया, सफेद कार में बैठे थे पांच युवक पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद सीनियर छात्रा ने उसे कॉलेज के बाहर बुलाया। जब वह बाहर पहुंचा तो वहां सफेद रंग की कार खड़ी थी। इसमें पांच युवक सवार थे। आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और वहां से लेकर निकल गए। छात्र के मुताबिक, कार में बैठाने के बाद युवकों ने उसका मोबाइल फोन चेक करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और थप्पड़ मारे गए। आरोप है कि युवकों ने उसकी कमीज भी उतरवाकर फेंक दी। इसके बाद उसे जमकर पीटा डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया- शुरुआती तौर पर मामला आपसी मारपीट का प्रतीत हो रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User