फतेहपुर के दुर्गा पंडालों में जागरण कार्यक्रम:सेमरहटा का पुरवा सजा दरबार, चंद्रघंटा पूजन बाद भक्तों को प्रसाद
फतेहपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर जनपद में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में तेलियानी विकासखंड क्षेत्र के सेमरहटा का पुरवा गांव में दुर्गा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में आकर्षक ढंग से दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। सेमरहटा का पुरवा गांव में जय मां दुर्गा कमेटी की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया है। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। शाम को पंडाल में आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)