GRP ने महंगे मोबाइल के साथ शातिर चोर को दबोचा:ट्रेन धीमी होते ही यात्रियों को बनाता था निशाना, जेल भेजा

Oct 05, 2026 - 15:14
0
GRP ने महंगे मोबाइल के साथ शातिर चोर को दबोचा:ट्रेन धीमी होते ही यात्रियों को बनाता था निशाना, जेल भेजा
कानपुर में ट्रेनों के आउटर पर रफ्तार धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल और सामान पर हाथ साफ करने वाले शातिर को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को सोमवार 2 बजे न्यायलय के समक्ष पेशकर जेल भेजा गया। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि, सोमवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के हैरिसगंज पुल से आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पावर हाउस के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध दिखाई दिया। जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया, रसीद उर्फ़ लाला खान (32) मौदहा, हमीरपुर का रहने वाला बताया। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों के धीमे होने का इंतजार करता था। ट्रेन की रफ्तार कम होते ही खिड़की अथवा दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल और सामान को निशाना बनाकर चोरी व छिनैती करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में उसके खिलाफ कानपुर, बांदा और लखनऊ में चोरी-छिनैती के पांच मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। जीआरपी अब उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि, जांच में जो भी आरोपी शामिल पाया जायेगा उसके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User