सचेंडी में युवक का शव मिला, कुत्तों ने नोचा:2 दिन से लापता था, 2 अक्टूबर को निकला था घर से

Oct 05, 2026 - 15:14
0
सचेंडी में युवक का शव मिला, कुत्तों ने नोचा:2 दिन से लापता था, 2 अक्टूबर को निकला था घर से
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत के गड्ढे में भरे पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई घंटे से पड़ा होने के कारण आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्तों ने शव का एक हाथ और पैर भी बुरी तरह नोच डाला था। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान अपने लापता भाई के रूप में की। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो अक्टूबर को किसान नगर जाने की बात कहकर निकला था सचेंडी के भिसार गांव निवासी राजन शुक्ला किसान हैं। परिवार में उनकी मां सावित्री देवी और बड़ा भाई केशव कुमार था। पिता की काफी समय पहले इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक केशव शराब का आदी था। इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर को केशव किसान नगर जाने की बात कहकर पैदल घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की। इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों से भी जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। राहगीरों ने पानी से भरे गड्ढे में देखा शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खेत में बने गड्ढे में पानी के बीच एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने शव देखा तो आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान परिजनों को भी शव मिलने की जानकारी हुई। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कई आवारा कुत्ते शव को नोच रहे थे। कुत्तों ने शव का एक हाथ और पैर बुरी तरह नोच दिया था। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दो-दो दिन घर से बाहर रहता था परिजनों ने पुलिस को बताया कि केशव शराब का आदी था। कई बार वह दो-दो दिन तक घर नहीं आता था। इस कारण परिजनों को पहले लगा कि वह कहीं चला गया होगा और लौट आएगा। लेकिन दो अक्टूबर को घर से निकलने के बाद लगातार संपर्क नहीं हुआ तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से खेत के गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User