GSVM में गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक:सेवकों को मिला 'गंगा रत्न सम्मान 2026'
गंगा समग्र कानपुर प्रांत की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह लल्लू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. अदिस चंद्र अग्रवाल और प्रांत संघ चालक भवानी भीख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष जी ने पवित्र गंगा नदी के संरक्षण के प्रति समाज को पूर्ण समर्पण भाव रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मां गंगा की निस्वार्थ सेवा करने वाले सेवकों को 'गंगा रत्न सम्मान 2026' से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रांतीय बैठक में संघ प्रचारक अमरनाथ ध्यानिष्ठ, डॉ. उमेश पालीवाल, लखन ओमर, विनोद गुप्ता, पूनम द्विवेदी, नीना अवस्थी, राजेश कुमार, सुबोध बाजपेई, प्रवीण पाण्डेय, राजेंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. अतुल दुबे, सुरेन्द्र भदौरिया, हेमंत सेंगर, अजय त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, आर पी अवस्थी, राजेंद्र गुप्ता और शिव बोधन सहित सैकड़ों की संख्या में गंगा सेवक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)