गुजराती बीट्स पर थिरकेंगी महिलाएं:गोरखपुर में शक्ति गरबा-डांडिया वर्कशॉप शुरू, 12 अक्टूबर को सजेगी ग्रैंड नाइट
गोरखपुर में 12 अक्टूबर को आईएम शक्ति वीमेन फाउंडेशन को ओर से आयोजित होने वाले शक्ति गरबा- डांडिया महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को रिगलिया रिजॉर्ट में वर्कशॉप की भव्य शुरुआत की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उद्धाटन समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर समाजसेविका सुधा मोदी मौजूद रहीं। प्रोग्राम की शुरुआत विधिवत तरीके से गणेश पूजन और आरती से की गई। उसके बाद कोरियोग्राफर की टीम ने पहले दिन की ट्रेनिंग शुरू की। रोज शाम 4 से 5 बजे तक एक्सपर्ट देंगे ट्रेनिंग
आयोजक कंचन सोनी ने बताया कि यह उनके इवेंट का 8वां सीजन है। वर्कशॉप अगले 15 दिनों तक लगातार चलेगी, जिसमें रोज शाम 4 से 5 बजे तक एक्सपर्ट कोरियोग्राफर्स की टीम महिलाओं को डांस के बारीकियां सिखाएगी। जिन्हें बिल्कुल भी डांस नहीं आता, वे भी यहां आसानी से सीख सकती हैं। गरबा-डांडिया मां दुर्गा की भक्ति का जरिया है, जिससे उनसे जुड़ने का बेहतरीन मौका मिलता है। पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है यह आयोजन- सुधा मोदी
चीफ गेस्ट सुधा मोदी ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यह इवेंट शहर में जबरदस्त पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गरबा और डांडिया से बेहतर कोई माध्यम नहीं है, इसलिए सभी को इसमें बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यूनिक स्टेप्स की तैयारी
ट्रेनिंग के पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सेंटर पहुंचीं। ट्रेनिंग देने आए कोरियोग्राफर ने बताया कि इस बार गरबा सिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग और नया होगा। जब महिलाएं गुजराती गानों और ट्रेडिशनल म्यूजिक की धुनों पर थिरकेंगी, तो नजारा देखने लायक होगा। वर्कशॉप में आई महिलाओं का कहना है कि वे 12 अक्टूबर के मेन इवेंट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। आने वाले 15 दिनों में उन्हें हर दिन 1 घंटे खुद के लिए एंजॉय करने और नए-नए डांस स्टेप्स सीखने का मौका मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)