गुलावठी में मिशन शक्ति अभियान आयोजित:गांवों स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सिखाए सुरक्षा अधिकार
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने गांवों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर मीनू के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। पुलिस टीम ने महिलाओं को 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) की जानकारी दी। साथ ही किसी भी तरह की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक आवाज उठाने और पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)