आशा संगिनी ने CMO कार्यालय पर दिया धरना:फर्रुखाबाद में मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
फर्रुखाबाद में जिले भर की आशा संगिनी ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सभी आशाएं यहां एकत्र हुईं और नारेबाजी की। इस दौरान वह धरने पर बैठ गई। धरना 4 बजे तक चलेगा। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले ब्लॉक स्तर पर उनका धरना चल रहा था। गुरुवार को आशा और संगिनी बड़ी संख्या में सीएमओ कार्यालय पर पहुंची। यहां वह धरने पर बैठ गई और नारेबाजी कर रही है। आशाओं का कहना है, उनके काम का बकाया भुगतान भी अभी नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग में कई कार्य कराए गए, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वह भुगतान दिलाया जाए। उन्हें 21 हजार रुपए, संगिनी को 26 हजार रुपए मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा, परिवार को कैशलेस की सुविधा, संगिनी को भ्रमण के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, मोबाइल और बीमा की भी मांग रखी है। आशा यूनियन की जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी ने कहा हमारी प्रथम मांग है कि मानदेय को बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया जनपद के स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हैं।
एक अन्य आशा अर्चना यादव ने कहा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, फिक्स वेतन किया जाए। उन्होंने कहा वर्ष 2006 में हम लोग लगे थे, तब से हमको उस समय के हिसाब से भुगतान हो रहा है। पोलियो का भी 75 रुपए दिया जाता है। उन्होंने कहा मजदूरी के हिसाब से ही जोड़ने तो करीब 37 से अधिक बनता है हमको फिक्स दिया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा संगिनी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)