गुरसरांय में छात्रावास का शिलान्यास:तीन जिलों के गरीब बच्चों के लिए बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास

Oct 15, 2026 - 10:05
0
गुरसरांय में छात्रावास का शिलान्यास:तीन जिलों के गरीब बच्चों के लिए बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास
झांसी में गुरसरांय नगर पालिका रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पास छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास सेवा समिति, पटेल समाज और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास झांसी, जालौन और ललितपुर के गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र बनेगा। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि तीनों जिलों में पटेल समाज की आबादी 4 लाख 31 हजार है, जिसमें 2 लाख 24 हजार मतदाता हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर पालिका परिषद गुरसरांय से अनुमति मिल गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User