संभल में 21 लाख के सांवरिया सेठ की झांकी:श्रीराम बारात में 45 से ज्यादा झांकियों और अखाड़ों ने भक्तिमय बनाया माहौल

Oct 15, 2026 - 09:49
0
संभल में 21 लाख के सांवरिया सेठ की झांकी:श्रीराम बारात में 45 से ज्यादा झांकियों और अखाड़ों ने भक्तिमय बनाया माहौल
संभल के बहजोई में श्रीराम बारात शोभायात्रा में नोटों से सजे सांवरिया सेठ की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। 21 लाख रुपए के नोटों से सजी इस झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब 45 से अधिक झांकियों और अखाड़ों ने धार्मिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। केरल की कथकली, राधारानी की झांकी और नीम करोली बाबा के सिंहासन व रोड शो ने भी लोगों का ध्यान खींचा। श्रीरामलीला कमेटी पुराना बाजार बहजोई के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे राम-सीता स्वयंवर के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा में शहनाई, नासिक ढोल, बैंड-बाजों और डीजे पर बजते भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के सिंहासन से प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में सांवरिया सेठ की झांकी को 21 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया था। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश, वीर हनुमान अखाड़ा, चार घोड़ों के साथ राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप तथा महाकाल बैंड ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शिव बारात, भद्रकाली, मां काली और भोलेनाथ के तांडव नृत्य की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। राधा-कृष्ण के महारास से कथकली तक दिखीं प्रस्तुतियां शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण का महारास, राधा-कृष्ण का फूल बंगले में झूले पर नृत्य और गोपियों के साथ कृष्ण की नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। केरल की कथकली, वैष्णो देवी माता, नौ देवी और मेंहदीपुर वाले बालाजी की झांकियां भी शामिल रहीं। माखन खाते कन्हैया, परियों के साथ तितलियों का नृत्य और टॉफी वाले हनुमान की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को लुभाया। शिव अघोरी, काली अखाड़ा और नीम करोली बाबा का रोड शो शोभायात्रा में शिव अघोरी, पंचमुखी काली अखाड़ा, महाकाली और भद्रकाली की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नीम करोली बाबा को सिंहासन पर विराजमान कर रोड शो निकाला गया। नासिक ढोल और बैंड-बाजों की धुनों के बीच श्रद्धालु धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। भगवान श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के सिंहासन से प्रसाद भी बांटा गया। प्रमुख बाजारों से गुजरी शोभायात्रा, पुलिस रही तैनात श्रीराम बारात पुराना बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली रोड, नया बाजार चौक और पुराना डाकखाना रोड से होकर गुजरी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ स्तुति सिंह और प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक पुलिस तथा पीएसी-आरएफएफ के साथ तैनात रहे। आयोजन में संरक्षक कपिल गुप्ता, अध्यक्ष कपिल वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, भाजपा नेता विकास वार्ष्णेय सहित कमेटी के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User