गुरसराय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:80 लोगों की आंखों की जांच, 40 में मिला मोतियाबिंद
झांसी में गुरसराय ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरर्वो में शार्प साइट नेत्र चिकित्सालय झांसी के तत्वावधान में समाजसेवी रमाकांत पटेल के संयोजन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 80 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 20 लोगों को चश्मे वितरित किए गए, जबकि 40 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इनमें से 20 मरीजों को ऑपरेशन के लिए झांसी भेजा गया। शिविर में डॉ. भूपेंद्र यादव, डॉ. आदर्श खरे, डॉ. विष्णु दुबे और डॉ. राम यादव ने मरीजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर रमाकांत पटेल, हिमांशु पटेल, सीताराम पटेल, रामकिशोर पटेल, राघवेंद्र दीक्षित, रामनारायण दीक्षित, जयदेव कुशवाहा, कमोड चौहान, सरदार सिंह और गरीबदास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)