घर में घुसकर दबंगों ने 2 युवकों को पीटा:आगरा में लाठी-डंडे से हमला किया, सीसीटीवी में कैद वारदात

Oct 05, 2026 - 09:44
0
घर में घुसकर दबंगों ने 2 युवकों को पीटा:आगरा में लाठी-डंडे से हमला किया, सीसीटीवी में कैद वारदात
आगरा में 4 युवकों ने घर के बाहर खड़े दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए दोनों युवक व्यापारी के घर के अंदर भागे। हमलावर भी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए। इसके बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से कई वार किए। सिर और पीठ पर किए गए हमले की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी की है। पहले बाहर किया हमला सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर दो युवक खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचते हैं और दोनों पर हमला कर देते हैं। हमले से बचने के लिए दोनों युवक घर के अंदर भागते हैं। दोनों युवकों के अंदर जाने के बाद हमलावर भी घर में घुस जाते हैं। फुटेज में एक युवक पर लगातार लाठी-डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर उस पर वार करते रहते हैं। व्यापारी ने पुलिस से मांगी कार्रवाई पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User