गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को दिया आखिरी मौका:6 अक्टूबर तक समर्थ पोर्टल पर लॉक करने होंगे सत्र 2026-27 के सभी प्रवेश

Oct 02, 2026 - 13:05
0
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को दिया आखिरी मौका:6 अक्टूबर तक समर्थ पोर्टल पर लॉक करने होंगे सत्र 2026-27 के सभी प्रवेश
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को सत्र 2026-27 के प्रवेश लॉक करने का आखिरी मौका दिया है। समर्थ पोर्टल पर छात्रों का रिकॉर्ड लॉक करने के लिए 3 से 6 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है। कॉलेजों को इस अवधि में सभी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने निर्देश दिए हैं कि प्रवेश लॉक करने से पहले छात्रों की पंजीकरण जानकारी का उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों से मिलान हो। नाम, जन्मतिथि और योग्यता में गलती मिलने पर कॉलेज स्तर पर उसे ठीक किया जाएगा, फिर ही प्रवेश लॉक होगा। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि 6 अक्टूबर के बाद प्रवेश रिकॉर्ड में कोई बदलाव या संशोधन नहीं होगा। समय पर प्रक्रिया पूरी न होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी। नए सत्र में हर सेमेस्टर में कम से कम 10 शिक्षण दिवस चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुलसचिव ने कहा कि कोर्स समय पर पूरा कराने के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User