गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में
असम के गुवाहाटी के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात एक महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामले में क्लब के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कुछ पुरुष पास खड़े दिखते हैं। एक अन्य महिला बाद में वहां पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। क्लब में विवाद के बाद महिला को नीचे लाए बाउंसर्स जानकारी के मुताबिक, महिला कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। इमारत में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि महिला ने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। इसके बाद दूसरे बाउंसर गुस्सा हो गए और महिला को क्लब की चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बाउंसरों पर मारपीट और कपड़े उतारने का आरोप सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक, नीचे लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि महिला के कपड़े भी आंशिक रूप से उतार दिए गए। वीडियो में भी महिला फर्श पर पड़ी दिखाई देती है। पुलिस ने अभी तक इन आरोपों पर जानकारी नहीं दी है। मैनेजर हिरासत में, महिला की पहचान नहीं हुई ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि अगर महिला की ओर से शिकायत नहीं मिलती है, तो पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है। घटना के बाद क्लब बंद मिला घटना की जानकारी सामने आने के बाद जब मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे, तो वह बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं और क्लब मैनेजमेंट की ओर से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)