ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यालय से घंटाघर तक निकाला पैदल मार्च, लगाए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे

Oct 08, 2026 - 17:25
0
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यालय से घंटाघर तक निकाला पैदल मार्च, लगाए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे
एटा में शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए। पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कहने पर कई राज्यों में ‘चोरी की सरकार’ बनवाई है। गिरफ्तारी की भी मांग एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने का समर्थन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User