मणिलाल पाटीदार भ्रष्टाचार मामले में 2 घंटे चली जिरह:कोर्ट में पूर्व IPS नहीं हुए पेश, हाजिरी माफी दाखिल; 26 अक्टूबर को अगली सुनवाई
बांदा में बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को मंडल मुख्यालय स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मणिलाल पाटीदार कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से हाजिरी माफी दाखिल की गई। मामले में ब्रह्मदत्त और देवेंद्र कोर्ट पहुंचे। वादी मुकदमा से करीब 2 घंटे तक जिरह चली। अब अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। हर महीने 6 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप मणिलाल पाटीदार पर महोबा में एसपी रहते हुए क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से हर महीने 6 लाख रुपए रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने 7 सितंबर 2020 को रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित किया था। वीडियो सामने आने के अगले दिन 8 सितंबर को इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी। भाई की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद उनके भाई रविकांत त्रिपाठी की शिकायत पर मणिलाल पाटीदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमा 22 जुलाई 2021 को दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद मामला न्यायालय पहुंचा। इसकी सुनवाई पहले लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रही थी। बांदा ट्रांसफर होने के बाद चल रही सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत मामले को मंडल मुख्यालय बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। यहां मामले की सुनवाई चल रही है। गुरुवार को वादी पक्ष से करीब 2 घंटे तक जिरह हुई। मणिलाल पाटीदार की गैरहाजिरी में उनकी ओर से हाजिरी माफी प्रस्तुत की गई। कोर्ट में जिरह पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते सुनवाई आगे भी जारी रहेगी। 26 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। मामला वर्ष 2020 में महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद सामने आए घटनाक्रम से जुड़ा है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोपों समेत अन्य पहलुओं पर जांच और न्यायिक कार्रवाई हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)